
x
पढ़े पूरी खबर
जलमाना। असंध-करनाल हाईवे स्थित एक निजी पैलेस के पास दो कारों की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। कार में सवार चालक व साथ बैठे युवक को लोगों ने बाहर निकाला। एंबुलेंस से दोनों को असंध नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से एक की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने करनाल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान वजीर सिंह (36) ने दम तोड़ दिया। जलमाना पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई गुरजीत सिंह के अनुसार सुबह बारिश हो रही थी। उसी दौरान दो कारों की टक्कर हो गई। एक कार में सवार रुकसाना गांव निवासी दो सगे भाई वशन सिंह व छोटा भाई वजीर सिंह असंध से करनाल की ओर जा रहे थे कि अचानक एक अन्य कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रत हो गई। जिसमें चालक व साथ बैठा सवार बुरी तरह घायल हो गए। वजीर सिंह ने करनाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई वशन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
घरौंडा। नए बस स्टैंड के सामने ओवरब्रिज के नीचे पिछले दो दिन से तड़प रहे घायल अज्ञात युवक को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और घायल युवक के बारे में जानकारी हासिल की। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों की नजर घायल युवक पर पड़ी। राहगीरों ने बताया कि घायल युवक को बुधवार को एक ई-रिक्शा चालक ओवरब्रिज के नीच छोड़ गया। देर शाम तक ई-रिक्शा चालक वापस नहीं आया।

Kajal Dubey
Next Story