हरियाणा

रेवाड़ी डिपो की चलती बस से गिरकर युवक की मौत

Shantanu Roy
24 May 2022 9:32 PM IST
रेवाड़ी डिपो की चलती बस से गिरकर युवक की मौत
x
बड़ी खबर

राई। नेशनल हाईवे-44 पर गांव नांगल खुर्द के पास रेवाड़ी डिपो की चलती बस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों सौंप दिया।

यूपी के जिला गोंडा के गांव राजगढ़ निवासी बजरंगी (25) रविवार को रेवाड़ी से जम्मू के कटरा जा रही रेवाड़ी डिपो की बस में सफर कर रहा था। वह दिल्ली आईएसबीटी से बस में सवार हुआ था और उसे पंजाब के लुधियाना जाना था। बस रविवार रात करीब दस बजे नांगल खुर्द के पास पहुंची तो दरवाजा के पास खड़ा होकर सफर कर रहा बजरंगी अचानक बस से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सवारियों व परिचालक ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story