
x
करनाल। हरियाणा के करनाल में शिव कॉलोनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। जिससे पहचान करना मुश्किल हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
काले रंग की डाल रखी थी पेंट
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की उम्र करीब 35 साल के करीब है। उसने काले रंग की पेंट और गुलाबी व सफेद धारीदार शर्ट पहनी हुई थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे शिव कॉलोनी के समीप व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के लिए प्रयास किया।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
जीआरपी पुलिस जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी। दोपहर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे के लिए मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। कपड़ों से ही व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। इसके अलावा व्यक्ति के पास कोई आईडी कार्ड बरामद नहीं हुआ।

Shantanu Roy
Next Story