हरियाणा

नशे की ओवरडोज से युवक की गई जान, इलाके में मचा हड़कंप

Shantanu Roy
18 May 2022 10:09 PM IST
नशे की ओवरडोज से युवक की गई जान, इलाके में मचा हड़कंप
x

सिरसा। डबवाली के गांव सक्ताखेड़ा में नशे के ओवरडोज लेने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। उसका शव गांव के पंचायत घर के कमरे में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था और गांव के जलघर के पास उसका मकान है।

युवक रात को ही घर से निकल आया था। युवक के हाथ में इंजेक्शन भी लगा मिला है। मृतक की पहचान गांव सक्ताखेड़ा निवासी 32 वर्षीय गुरप्रीत उर्फ गोरी के रूप में हुई है। बता दें कि जिले में नशे के आदी युवकों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीते दो सप्ताह में चार युवकों की मौत नशे से हो गई है।
Next Story