हरियाणा

छोटे भाई की विधवा पत्नी से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
3 July 2022 6:39 PM GMT
छोटे भाई की विधवा पत्नी से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर

जींद। हरियाणा के जींद के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला चुप रही तो आरोप है कि जेठ ने इसका फायदा उठाकर पीड़िता से बार-बार दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ यौन शोषण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी वह फरार है।

सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही है। 28 मई को उसका जेठ फूल कुमार रात को घर में आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की और लोक लाज का भय दिखाया।
इसके बाद उसका जेठ लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। जब वो विरोध जताती तो उसके साथ मारपीट भी करता। घटना के बारे में किसी को बताने पर बाकायदा से जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके जेठ फूल कुमार के खिलाफ यौन शोषण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story