
x
शहर की युवती ने चंडीगढ़ एरिया के अकबर नामक युवक पर नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है
हिसार : शहर की युवती ने चंडीगढ़ एरिया के अकबर नामक युवक पर नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने वीडियो व फोटो बना ली और शादी का झांसा देकर यौन शौषण करता रहा। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद युवक और उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
युवती का कहना है कि उसकी शादी हुई थी और विचार न मिलने के कारण पति के साथ उसका मतभेद हो गया। मैं सोशल मीडिया के जरिए फरवरी 2020 में अकबर के संपर्क में आई और हमारी फोन पर बातें होने लगी। धीरे-धीरे हम दोनों के बीच दोस्ती हो गई। मैं और युवक एक दिन चंडीगढ़ में एक फ्लैट में मिले और उसने शादी का प्रस्ताव रखा। मैंने उसे बताया कि पति के साथ मेरा विवाद चल रहा है। युवक ने कहा कि तुम पति से तलाक ले लो, हम शादी कर लेंगे। उसने मुझे 21 मई 2021 को एक फ्लैट में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। मुझे चक्कर आने लगे। युवक ने मेरे साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। उसने वीडियो व फोटो बना ली। मैंने होश आने पर पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो उसने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने कहा कि फिर वह वीडियो वायरल करने व शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म करने लगा। मैंने उसके माता-पिता से शिकायत की तो वे बोले, तुम पति से तलाक ले लो, हम तुम दोनों की शादी कर देंगे। मैंने पति से तलाक ले लिया। युवक ने 14 जुलाई को मेरे साथ दुष्कर्म कर शादी करने से मना कर दिया और मेरा मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। मैं मां-बाप के साथ युवक के घर गई तो उसके मां-बाप ने शादी करवाने से इन्कार कर हमें घर से निकाल दिया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
सोर्स- punjab kesari
Next Story





