हरियाणा

युवक ने शादीशुदा महिला को शादी करने से किया मना, महिला ने लगाया रेप का आरोप

Admin Delhi 1
10 Sep 2022 12:30 PM GMT
युवक ने शादीशुदा महिला को शादी करने से किया मना, महिला ने लगाया रेप का आरोप
x

रेवाड़ी क्राइम न्यूज़: थाना रोहड़ाई क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति के साथ रहते हुए गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध बना लिए। युवक उसे 2 साल से शादी का झांसा देता रहा। आखिरकार जब युवक ने शादी करने से मना कर दिया, तो महिला ने उसके व उसके साथी के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

गुरूग्राम के एक गांव की महिला इस क्षेत्र में शादीशुदा है। पुलिस के अनुसार करीब 2 साल पहले गांव के मोहित नाम के युवक के साथ महिला के शारीरिक संबंध स्थापित हो गए थे। महिला ने पुलिस को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि मोहित उसे लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला का आरोप है कि गत 14 जून को उसने अपने दोस्त के साथ हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। एसएचओ रामानंद ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

Next Story