हरियाणा

खेती के उपकरण यहां आधे दाम पर खरीद सकेंगे

Rounak Dey
28 Jun 2023 12:23 AM IST
खेती के उपकरण यहां आधे दाम पर खरीद सकेंगे
x

हरियाणा | फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर हरियाणा सरकार 50 प्रतिशत का अनुदान देगी इसके लिए हरियाणा सरकार ने आवेदन मांगे हैं. अगर आप हरियाणा के किसान हैं तो 27 जुलाई तक इन कृषि यंत्रों के लिए कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट(https://agriharyana.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर हरियाणा सरकार 50 प्रतिशत का अनुदान देगी. इसके लिए हरियाणा सरकार ने आवेदन मांगे हैं अगर आप हरियाणा के किसान हैं तो 23 जुलाई तक इन कृषि यंत्रों के लिए कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट(https://agriharyana.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सहकारी, समिति, एफपीओ या फिर पंचायत द्वारा किसानों के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा. आवेदन करने के बाद लाभार्थियों का चयन संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति द्वारा किया जाएगा चयन के बाद किसान सरकार द्वारा सूचीबद्ध कृषि निर्माताओं से मोलभोव कर अपनी पसंद के निर्माता से 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर कृषि यंत्र खरीद सकते हैं अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001802117 पर संपर्क कर सकते हैं. अलावा किसान सहायक कृषि अभियंता और उप कृषि निदेशक कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं. अलावा किसान सहायक कृषि अभियंता और उप कृषि निदेशक कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं

Next Story