कुरुक्षेत्र से Yoga बनेगा युग धर्म, स्वामी रामदेव का बड़ा बयान

Kurukshetra.कुरुक्षेत्र। ब्रह्मा जी की वेदी ब्रह्मसरोवर इस वर्ष 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का गवाह बनेगा। ब्रह्मसरोवर के तट और पुरुषोत्तमपुरा गार्डन पर एक साथ एक लाख लोग योग करेंगे। इस आयोजन के लिए स्थान फाइनल करने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को धर्मनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल ब्रह्मसरोवर के तट पर योगाभ्यास किया, बल्कि ब्रह्मसरोवर को इस आयोजन के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताया।
स्वामी रामदेव ने कार्यक्रम को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के लिए कमर कसने का आह्वान किया। स्वामी रामदेव ने कहा कि योग में व्यक्ति व्यायाम, प्राणायाम, आसन और ध्यान करता है, आत्म-पालन सीखता है। योग की शुरुआत इसी योग विद्या से होती है और योग में सभी सुखों की कुशलता समाहित है।





