![Yamunanagar: अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म Yamunanagar: अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/07/4367719-4.webp)
x
Yamunanagar यमुनानगर: जिले में अलग-अलग स्थानों पर घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर आरोपी युवकों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कैंप क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कमल के साथ जान पहचान थी। चार फरवरी को सुबह नौ बजे उसके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी कमल उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने इस बारे पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
TagsYamunanagar अलग-अलग स्थानोंदो महिला दुष्कर्मYamunanagar two women raped at different placesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story