हरियाणा
यमुनानगर: पंजाब की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई
Admin Delhi 1
16 March 2022 11:38 AM GMT
![यमुनानगर: पंजाब की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई यमुनानगर: पंजाब की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/16/1545753-a2b1a2d5f84b13d209a06d7c9f4eec1c.webp)
x
दुष्कर्म पीड़ित महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। यह महिला पंजाब की रहने वाली है। उसका आरोप है कि साढौरा थाने के अंतर्गत गांव टोडरपुर के डॉक्टर गगन कोटला ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस गलत काम में गगन का अंकित ने भी साथ दिया। महिला का आरोप है कि उसने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब आरोपित केस वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उसके मुंहबोले भाई पर भी दबाव बना रहे हैं। जनवरी में साढौरा के नूर मोहम्मद, नजीर और सुल्तान ने उसे बरगलाकर अंग्रेजी में तैयार शपथपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए हैं। आरोपित डॉक्टर केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Next Story