हरियाणा

यमुनानगर: प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को बताई जा रही देशभक्तों की जीवनी

Suhani Malik
6 Aug 2022 9:34 AM GMT
यमुनानगर: प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को बताई जा रही देशभक्तों की जीवनी
x

ब्रेकिंग न्यूज़: जिला आजादी के 75वें महोत्सव के रंग में रंगा है। चारों तरफ राष्ट्रीय पर्व की धूम व उमंग है। सरकार की ओर से आजादी की 75वीं वर्ष को यादगार बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसके तहत शिक्षा विभाग ने स्कूलों को इसके लिए विभिन्न आदेश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत तिरंगा रैली, जागरुकता कार्यक्रम, संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में जगाधरी के मॉडल संस्कृति स्कूल में विशेष तरीका अपनाया गया है। जिसके तहत विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में देश के गौरवमयी इतिहास के बारे बताया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को आजादी के महानायकों, देशभक्तों, क्रांतिकारियों के जीवन के बारे बताया जा रहा है। स्कूल प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को देश के इतिहास और आजादी के संघर्ष के बारे बताया जा रहा है।

प्रार्थना सभा में मुगल आक्रांताओं से लेकर लोहा लेने वाले देश के महान राजाओं और शासकों के जीवनकाल के बताया जा रहा है। इसके अलावा 1857 के प्रथम संग्राम, हरियाणा व पंजाब की भूमिका, संग्राम के महानायकों सहित चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दत्त, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, मौलाना अबुल कलाम आजाद, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस सहित तमाम क्रांतिकारियों के बारे बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास व आजादी संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। डॉ. रमेश ने बताया कि इसमें विद्यार्थी बहुत ही रुचि ले रहे हैं। विद्यार्थी कार्यक्रम के दौरान प्रश्न पूछते हैं, जिससे उनका बौद्धिक स्तर बढ़ रहा है।

Next Story