हरियाणा

Yamunanagar: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति पर हमला, गोली मारकर की गई हत्या से दहशत

Admindelhi1
11 May 2026 2:33 PM IST
Yamunanagar: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति पर हमला, गोली मारकर की गई हत्या से दहशत
x
"अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को मारा"

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मॉर्निंग वॉक पर गए व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का काम करता था। सतनाम रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने बाइक रोकी और ताबड़तोड़ गोलियां से भून दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story