हरियाणा

Yamunanagar: सड़क किनारे शराब पिलाने और अवैध कब्जे का कारोबार जारी

Tara Tandi
30 Sept 2025 1:29 PM IST
Yamunanagar: सड़क किनारे शराब पिलाने और अवैध कब्जे का कारोबार जारी
x
Yamunanagar यमुनानगर: हमीदा पुलिस चोंकी के अंतर्गत आने वाले शादीपुर मोड़ से रायपुर तक आजकल शराबियों का जमघट देखने को मिल रहा है। जबकि जिला पुलिस प्रशासन ने शराब के ठेकों के नजदीक खुलेआम शराब पीने पर मनाही की हुई है। यहां तक कि नगर निगम ने भी अपने क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले बाजारों में सडकों के किनारे अवैध कब्जों पर रोक लगाई हुई है। लेकिन आलम है कि यमुना नदी से शादीपुर रोड पर रायपुर तक सडक के किनारे रेहड़ी फड़ी वालो के अवैध कब्जे सरेआम दिखाई देते है। जानकारी के अनुसार इन रेहड़ी फड़ी वालो को अपनी दुकानों के आगे बैठने के लिए दुकानदार किराया वसूलते है। यहां तक कि इन फड़ी वालो को दुकानदार समान सजाने के लिए
चारपाई भी उपलब्ध कराते है
जिनके कारण जठलाना को जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो सडक पर जाम तक कि स्थिति घण्टो तक बनी रहती है। जिसके बारे नगर निगम मेयर श्रीमति सुमन बहमनी को कई बार अवगत करवाया गया , लेकिन कोई भी कार्यवाही अभी तक नही हुई । जब सडक किनारे बैठे रेहड़ी फड़ी वालो को अपना सामान सडक से पीछे हटाकर बेचने को कहा तो उनका साफ साफ कहना था कि वह नगर निगम कर्मचारियों को हफ्ता (अवैध वसूली) देते है। इसलिए उनके ऊपर कोई कार्यवाही नही हो सकती? आसपास के फेक्टरी व गांववासियों का भी कहना है कि रोड पर जाम की स्थिति के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। लेकिन प्रशासन को बताने का कोई लाभ नही है।
उनका यह भी कहना है कि नगर निगम की नजर में उनका क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। इसलिये इस क्षेत्र की अनदेखी की जाती है। यंहा तो केवल चुनावों के दिनों में ही बड़े बड़े वायदे कर जीत हासिल कर उसके बाद कोई मुड़कर भी नही देखता। जबकि पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने पर जुमार्ना तक लगाने की चेतावनी तक जारी की हुई है। जबकि पुलिस स्वंय मौके पर शराबियों को शराब पीते देखकर अनदेखा कर देती है। बता दे कि रेहड़ी वाले इन शराबियों को बैठने के लिए स्थान व खाने के समान के अलावा शराब पीने के लिए गिलास तक उपलब्ध करवाए जाते है। जिसमे महिलाएं भी समान बेचती नजर आती है। बता दे कि यंहा लगभग सभी रेहड़ी फड़ी वाले उत्तर प्रदेश व बंगाल के लोग है। जनता की मांग है कि प्रशासन इन पर सख्त कार्यवाही करें अन्यथा ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।
Next Story