हरियाणा

Yamunanagar: पुलिस के एसपीओ को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, जांच शुरू

Admindelhi1
25 Jun 2026 6:38 PM IST
Yamunanagar: पुलिस के एसपीओ को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, जांच शुरू
x
सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मी घायल, चालक के खिलाफ कार्रवाई

यमुनानगर: यमुनानगर शहर में बड़ी माजरा नहर पुल के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में अपराध शाखा में तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पुलिसकर्मी सड़क पर गिर पड़ा और ट्रॉली का पहिया उसके बाएं पैर पर चढ़ गया। हादसे में एसपीओ का टखना टूटने से, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल पुलिसकर्मी को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे एमएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार घायल का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं विभागीय स्तर पर भी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Next Story