हरियाणा
Yamunanagar: दादूपुर हेड पर कपड़े में लिपटा नवजात शव मिला
Admindelhi1
19 Feb 2026 6:48 PM IST

x
छछरौली: दादूपुर हैड पर बुधवार सुबह कपड़े में लिपटा नवजात शिशु का शव तैरता मिला। वहां तैनात कर्मचारी की सुबह नियमित निरीक्षण दौरान नजर पानी में बहती संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह कपड़े में लिपटा नवजात शिशु का शव निकला।
सूचना पर बुढ़िया थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव पानी से बाहर निकलवाया। शिशु के शरीर पर कपड़ा लिपटा हुआ था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां किसने और कब फेंका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके। पुलिस आसपास के अस्पतालों और दाईयों से भी संपर्क कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsयमुनानगरदादूपुर हेडकपड़ेलिपटानवजात शवYamunanagarDadupur headclotheswrappednewborn dead bodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





