हरियाणा

Yamunanagar: घर की छत पर मिला व्यक्ति का शव

Admindelhi1
27 Feb 2026 6:15 PM IST
Yamunanagar: घर की छत पर मिला व्यक्ति का शव
x

यमुनानगर: यमुनानगर की अमर विहार कॉलोनी में व्यक्ति का शव घर के बाथरूम की छत पर पड़ा हुआ मिला। उसका भी पता तब चला जब मृतक के घर का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा हुआ देख कॉलोनी के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला कि पति पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ था, क्योंकि पत्नी जिसका नाम रीना है वह व्यक्ति को पिछले काफी समय से अपने साथ अपने ही घर पर चोरी छुपे रखे हुए थी जिसकी भनक जब पति को लगी तो दोनों में विवाद हो गया।

हालांकि आस-पास के लोगों का कहना है कि झगड़े के बाद गुंजन का शव बाथरूम के ऊपर छत पर पड़ा हुआ था, लेकिन घर पर ना तो उसकी पत्नी रीना मौजूद थी और ना ही उसके साथ रहने वाला लड़का। फिलहाल पुलिस के शक की सुई भी इन दोनों पर ही घूम रही है। मृतक के गले में पड़े हुए कपड़े से ही उसका गला घोटकर मौत के घाट उतारा गया था, जबकि शरीर पर भी कई चोटें मौजूद हैं। ऐसे में पुलिस ने मौके पर सीन का क्राइम टीम को बुला कर घटना स्थल से पूरी तरह से जायजा लिया गया है।

फिलहाल पुलिस को अब मृतक गुंजन की पत्नी रीना और उसके साथ रहने वाले लड़के की तलाश शुरू कर दी है, जबकि पुलिस का कहना है कि हत्या को अंजाम कैसे दिया गया। उसके लिए अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि यह लोग उत्तर प्रदेश से यहां आकर काम कर रहे थे और काफी समय से इसी जगह पर रह रहे थे।

Next Story