हरियाणा

Yamunanagar: हाइवे बना क्राइम सीन, अंबाला में युवकों पर जानलेवा हमला

Admindelhi1
16 Jun 2025 4:28 PM IST
Yamunanagar: हाइवे बना क्राइम सीन, अंबाला में युवकों पर जानलेवा हमला
x

यमुनानगर: यमुनानगर के कस्बा छछरौली के गांव जाटोंवाला निवासी दो युवकों पर देर रात ताबाडतोड़ फायरिंग की गई। चंडीगढ़ जा रहे यमुनानगर के जाटोवाला गांव के युवकों की स्विफ्ट गाड़ी पर अंबाला में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें कई गोलियां गाड़ी में लगी हैं। फायरिंग के दौरान गोलियों के दो छर्रे शाहरुख नामक युवक के सिर और गर्दन पर लगे, हालांकि उसकी कार पर एक दर्जन के करीब गोलियां दागी गई। शाहरुख और उसका साथी जैसे तैसे वहां से बचकर अपने गांव पहुंच गए। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच अब पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार शाहरुख चंडीगढ़ अपने किसी रिश्तेदार का पता लेने के लिए अस्पताल जा रहा था कि जैसे ही शाहरुख अंबाला के शहजादपुर के समीप पहुंचा तभी उसने आगे चल रही पिकअप को ओवरटेक करने की कोशिश की। वह उसे ओवरटेक करने लगा तो अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। जब तक शाहरुख कुछ समझ पाता तब तक गाड़ी पर कई राउंड फायर हो चुके थे। हालांकि गोलियों के कुछ छर्रे शाहरुख को भी लगे। गोली चलाने वालों ने शाहरुख की गाड़ी भी पंचर कर दी, लेकिन अपनी जान बचाकर शाहरुख जैसे तैसे वहां से बचकर निकल आया और गांव वापस आ गया। यहां से तुरंत इस मामले की सूचना छछरौली पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर जांच के लिए पहुंच गई।

शाहरुख की मानें तो यह फायरिंग उस पर वन विभाग के कर्मचारियों ने की है और ऐसा उसे प्रतीत हो रहा है। इन सब बातों को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Next Story