हरियाणा

Yamunanagar: बेखौफ लुटेरों का कहर, ATM के बाहर व्यक्ति से कैश लूटकर हुए फरार

Admindelhi1
5 Jun 2025 4:59 PM IST
Yamunanagar: बेखौफ लुटेरों का कहर, ATM के बाहर व्यक्ति से कैश लूटकर हुए फरार
x

यमुनानगर: यमुनानगर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना तब हुई जब व्यक्ति रात करीब साढ़े 10 बजे एटीम मशीन में पैसे जमा करवाने के लिए आया था। बदमाश बहाने से ATM में दाखिल हुए और बंदूक दिखा कर पैसे, मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

बदमाशों ने पीड़ित को मारने की भी दी धमकी: यह घटना तब हुई जब व्यक्ति बैंक के ATM में लगी कैश डिप्स्टिंग मशीन में कैश जमा करवाने के लिए आया। व्यक्ति ने बताया कि वो अपनी इंस्टॉलमेंट की किश्त डालने के लिए बैंक के ATM में आया था। जैसे ही कैश मशीन में जमा करने लगा कि इतने में व्यक्ति बहाने से ATM में दाखिल हुआ और बंदूक की नोक पर व्यक्ति से 16000 रुपए कैश, मोबाइल और पर्स लूट कर फरार हो गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि बदमाश मोबाइल को बाहर ही फेंक कर भाग गए।

SHO ने पीड़ित व्यक्ति से पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम यहां पहुंची है। पीड़ित व्यक्ति से जानकारी हासिल हुई है। टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन सवाल यह है कि शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? क्या पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी है? इस वारदात ने एक बार फिर से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story