हरियाणा

Yamunanagar: 3 प्राइवेट टीचर नकल करवाते पकड़े गए

Admindelhi1
28 Feb 2026 9:43 PM IST
Yamunanagar: 3 प्राइवेट टीचर नकल करवाते पकड़े गए
x
"परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों पर शिकंजा"

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दौरान नकल करने के तीन मामले सामने आए हैं। जिसमें उपयुक्त प्रीति ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए आरोपी नकल करवाने वाले टीचरों को ड्यूटी से हटाने के और इस संबंध में शिक्षा बोर्ड को जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यमुनानगर में दसवीं कक्षा के 18000 और 12वीं कक्षा के 15000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। नकल ना हो इसके लिए विभिन्न अधिकारियों के नेतृत्व में 18 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें नायब तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी, पुलिस अधिकारी शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि कल दो टीचरों को बच्चों को नकल कराते हुए पकड़ा गया, जबकि आज एक टीचर को नकल करवाते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यह लोग सरकारी पीएम श्री स्कूल में नकल करवा रहे थे, जबकि यह निजी स्कूलों के टीचर हैं, इन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है और कार्रवाई के लिए शिक्षा बोर्ड को लिखा गया है।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हो, नकल ना हो इसके लिए और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी परीक्षा केंद्रों के अध्यक्षों की विशेष बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Next Story