हरियाणा
Yamuna Nagar: शराब ठेके पर फायरिंग के बाद फेंकी गई धमकी भरी पर्ची, आरोपी फरार
Tara Tandi
27 May 2025 11:55 AM IST

x
Yamuna Nagar यमुनानगर: यमुनानगर में बदमाशों ने सुबह के समय ताबड़तोड़ फायरिंग की। मामला गोविंदपुरी रोड पर स्थित पॉश इलाके का है। जहां स्थित शराब ठेके पर बदमाशों द्वारा 10 से 12 राउंड फायर किए गए। इस हमले में ठेके के बाहर खड़े वहां क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बदमाशों ने फायर करने के बाद शराब ठेके पर एक पर्ची फेंकी, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। पर्ची को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच पड़ताल जारी है। हालांकि फायरिंग से लोगों के बीच डर का माहौल है। गोलीबारी की आवाज सुन सभी के बीच हड़कंप मच गया।
ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि 2 बदमाश पैदल ही आए थे। और आते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। कुछ देर तक फायरिंग करने के बाद दोनों मौके से भाग गए। बदमाशों ने कुल 10–12 राउंड फायर किए थे। जिसके बाद एक पर्ची फेंकी और पैदल ही फरार हो गए।
पुलिस ने मामले को आपसी रंजिश या किसी धमकी से जोड़ा है। हालांकि ये मामला फिरौती का भी हो सकता है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम।का कहना है कि फिलहाल कुछ भी कहना अनुचित होगा। हालांकि जांच के बाद जानकारी जरूर दी जाएगी।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। जिस इलाके में घटना को अंजाम दिया गया है। उसे शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है।
TagsYamuna Nagar शराब ठेकेफायरिंग फेंकीगई धमकी भरी पर्चीआरोपी फरारYamuna Nagar liquor shopfiring donethreatening note sentaccused abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





