हरियाणा

राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पहलवान लव-कुश ने लहराया परचम

Admindelhi1
7 Nov 2026 10:26 AM IST
राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पहलवान लव-कुश ने लहराया परचम
x
कुश्ती के अखाड़े में लव-कुश का कमाल, जीते पदक

सोनीपत: दिल्ली में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में पुरखास गांव के दो सगे पहलवान भाइयों ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन किया। बड़े भाई लव गुलिया ने 92 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि छोटे भाई कुश गुलिया ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

दोनों पहलवानों की उपलब्धि से गांव पुरखास में शुक्रवार को खुशी की लहर है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा बलवान गुलिया, गुरु सुभाष मलिक और कोच अमित साल्वे को दिया। पदक जीतकर लौटने पर दोनों भाइयों का उनके पिता एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान एसीपी रमेश गुलिया ने स्वागत किया। इस दौरान गुरु सुभाष मलिक, कोच अमित साल्वे और अली पहलवान ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Story