
x
बहादुरगढ़ | शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट बी स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले 27 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बता दें कि मृतक अपने भाई और पिता के टिकरी बॉर्डर पर किराए के मकान में रहता था। उसने कुछ दिन पहले ही फैक्ट्री में काम शुरू किया था। वह कल शाम के समय फैक्ट्री में गोंद बनाने का काम कर रहा था। इस दौरान उसका हाथ मशीन के ड्रम से टच हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Tagsजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजPublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relationbig newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsbig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News
Next Story





