हरियाणा

डीएचबीवीएन की जमीन पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे : विक्रम सिंह

Admindelhi1
23 Sept 2026 5:27 PM IST
डीएचबीवीएन की जमीन पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे : विक्रम सिंह
x
हिसार में डीएचबीवीएन की जमीन पर अतिक्रमण रोकने की कवायद

हिसार: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए निगम ने अधिकारियों को नियमित निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगम की भूमि की पहचान कर उसका रिकॉर्ड दुरुस्त रखने तथा मौके की स्थिति का नियमित सत्यापन करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, क्षेत्रफल और सीमांकन सहित राजस्व अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। निगम की भूमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया जाए।

एमडी ने अधिकारियों को अतिक्रमण से संबंधित मामलों की कार्रवाई की प्रगति और लंबित प्रकरणों की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की भूमि एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि निगम की भूमि का प्रभावी संरक्षण भविष्य में विद्युत वितरण ढांचे के विस्तार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Next Story