हरियाणा

फ्लाईओवर के पास सूटकेस में मिला महिला का शव

Admin4
17 Oct 2022 1:55 PM GMT
फ्लाईओवर के पास सूटकेस में मिला महिला का शव
x

हरियाणा: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक अज्ञात महिला का शव सूटकेस में बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्वी गुरुग्राम इलाके में फ्लाईओवर के नजदीक एक लावारिश सूटकेस बैग बरामद हुआ। गुरुग्राम डीसीपी दीपक सहारन ने बताया की गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास एक सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र तक़रीबन 20 -25 साल की लग रही है।

पुलिस उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की महिला के बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में पंहुचा दिया है। हालांकि की बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीसीपी ने बताया कि पूर्वी गुरुग्राम थाना में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। महिला के परिवार वालों का पुलिस पता लगा रही है।

दीपक सहारन ने कहा की FIR दर्ज़ करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

एक सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ है, जिसकी आयु लगभग 20-25 साल लग रही है। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। FIR दर्ज़ करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा: दीपक सहारन, डीसीपी पश्चिम गुरुग्राम


Next Story