
रोहतक की हिमानी नरवाल नामक युवती का शव शनिवार को जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सांपला कस्बे में बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला। शव के गले पर चोट के निशान हैं और उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवाया गया है। घटना तब सामने आई जब पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे एक लावारिस सूटकेस पड़ा है। पुलिस ने सूटकेस खोला और शव बरामद किया। उसकी पहचान आसपास के पुलिस थानों को भेजी गई तस्वीरों से हुई। एफएसएल विशेषज्ञों की एक टीम को मौके पर बुलाकर नमूने लिए गए। बाद में शव को पीजीआईएमएस भेज दिया गया। विज्ञापन एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मृतका की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है, लेकिन आगे की जांच जारी है।" उन्होंने बताया कि हाईवे और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।





