हरियाणा

फतेहाबाद में महिला से किया रेप, FIR दर्ज

Shantanu Roy
10 Dec 2022 2:34 PM GMT
फतेहाबाद में महिला से किया रेप, FIR दर्ज
x
बड़ी खबर
फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ दूसरी बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने धारा 376, 450, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला आरोपी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में रही थी। पुलिस अभी आरोपी काे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 36 साल की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव कालियां पंजाब निवासी बलिहार के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रह रही थी। मई 2022 में उसने बलिहार के खिलाफ 376(2)(एन), 406, 506, 34, 452 के तहत रेप के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन कोर्ट में उसने बयान दिया था कि वह आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा खारिज कर दिया था।
घर में घुस कर किया रेप
महिला ने बताया कि इसके बाद उसके पति ने उसे हिदायत दी थी कि अब आरोपी उनके घर नहीं आना चाहिए। महिला का आरोप है कि बलिहार 8 नवंबर की सुबह सवा 11 बजे किसी काम से उसके घर आया। उसने कहा कि उसके पति घर नहीं है, इसलिए वह चला जाए। महिला का आरोप है कि बलिहार ने अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती की और रेप किया। पुलिस जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सरबजीत कौर ने बताया कि पीड़िता की ओर से पुलिस को बलिहार नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई है। उसने बताया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story