हरियाणा

महिला ने नार्मल डिलीवरी से 3 बच्चियों को दिया जन्म

Shantanu Roy
21 Aug 2022 3:49 PM GMT
महिला ने नार्मल डिलीवरी से 3 बच्चियों को दिया जन्म
x
बड़ी खबर
फतेहाबाद। अक्सर देखा जाता है कि जब गर्भ में पल रहे दो से अधिक बच्चों को महिला जन्म देती है तो ऐसे केसों में ऑपरेशन किया जाता है। जहां फतेहाबाद जिले के घासवा गांव की महिला जसप्रीत कौर ने नॉर्मल डिलीवरी से तीन बच्चियों को जन्म दिया। अस्पताल के संचालक डॉ दशमेश गर्ग ने बताया कि उक्त महिला को गर्भ का आठवां महीना था और शुक्रवार देर रात को महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो महिला के परिजन उसे उनके अस्पताल लेकर आए जहां पर महिला चिकित्सक डॉक्टर शालिनी गर्ग ने महिला को ऑपरेशन से बचाते हुए नॉर्मल तरीके से ट्रीटमेंट किया और उक्त महिला की नॉर्मल डिलीवरी से तीन लड़कियां पैदा हुई। डॉक्टर दशमेश ने बताया कि उक्त महिला और उसकी तीनों बच्चियां स्वस्थ हैं। वहीं मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर शालिनी गर्ग की काफी सराहना की जा रही है।
Next Story