हरियाणा

बस के टायर के नीचे आने से महिला की मौत

Admin4
10 Feb 2023 12:55 PM IST
बस के टायर के नीचे आने से महिला की मौत
x

रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले के कस्बे धारुहेड़ा में प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के टायर के नीचे आने से महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक धारूहेड़ा के बास रोड स्थित आजाद नगर निवासी संदीप वीरवार रात अपनी पत्नी शीतल को साथ लगते राजस्थान के कस्बा भिवाड़ी स्थित कंपनी से लेने गया था। दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आजाद नगर आ रहे थे। इसी दौरान धारूहेड़ा के सोहना रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी बस के टायर के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story