हरियाणा

दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला गुरुग्राम में गिरफ्तार

Ashwandewangan
31 May 2023 4:38 PM GMT
दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला गुरुग्राम में गिरफ्तार
x

गुरुग्राम। पुलिस ने एक महिला को कई पुरुषों के खिलाफ कथित तौर पर दुष्कर्म और मारपीट का फर्जी मामला दर्ज कराने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 182 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2022 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, सहारा मॉल में काम करने वाले बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की और उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच करते हुए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मौके से सुरक्षित निकल रही है। पूर्वी डीसीपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों और सहारा मॉल के कर्मचारियों से पूछताछ में भी महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार पाए गए। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की हर एंगल से जांच की गई। कोई भी आरोप सही नहीं पाया गया। इसके बाद फर्जी एफआईआर को रद्द कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला द्वारा झूठे आरोप लगाने और पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story