हरियाणा

महिला का अपहरण, फिर हुआ दुष्कर्म

Admin2
31 Oct 2022 5:10 PM IST
महिला का अपहरण, फिर हुआ दुष्कर्म
x

रोहतक में रात दो बजे अपने मकान से बाइक पर दूसरे मकान में जा रही महिला का रास्ते में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। कार के अंदर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। महिला के बयान पर सिटी थाने में तीन युवकों और कार सवार एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 36 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे घर से बाइक निकाली। वहां से दूसरे मकान में ई-रिक्शा लेने जाना था। रास्ते में जब गोहाना बाईपास पर काली माता मंदिर के पास पहुंची तो सफेद रंग की कार उसके सामने आकर रुकी।
कार में एक महिला व तीन युवक सवार थे। वे उसे जबरन पकड़कर कार में ले गए। वहां पर तीन ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि एक ने गलत काम किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। धमकी देकर रोड पर ही फेंक कर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पीजीआई में दाखिल कराया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
Next Story