हरियाणा

क्या रद्द होगी राम रहीम की पैरोल ? HC के वकील ने हरियाणा सरकार को भेजा लीगल नोटिस

Shantanu Roy
29 Oct 2022 6:27 PM GMT
क्या रद्द होगी राम रहीम की पैरोल ? HC के वकील ने हरियाणा सरकार को भेजा लीगल नोटिस
x
बड़ी खबर
रोहतक। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को पैरोल का मामला एक बार फिर सुर्खिया में आ गया है। दरअसल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस भेजा है। उन्होंने राम रहीम की पैरोल तत्काल रद करने की मांग की है। चंडीगढ़ के वकील एचसी अरोड़ा ने हरियाणा के CS को भेजे नोटिस में कहा है कि राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है।
हरियाणा सरकार ने उन्हें 40 दिन की पैरोल दी, जिसके दौरान वह UP के बागपत में रहकर सत्संग कर रहा है। एडवोकेट ने राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सत्ताधारी दल BJP और विपक्षी दलों के नेता राम रहीम से आशीर्वाद ले रहे हैं। इससे पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Next Story