हरियाणा
Meerut केस का डर दिखाकर पत्नी ने पति को दी चेतावनी, प्रेमी ने भी दिखाया हथियार
Tara Tandi
9 April 2025 1:49 PM IST

x
Gurugram गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में पत्नी और उसके प्रेमी को पति ने एकसाथ पकड़ा तो पत्नी ने मेरठ हत्याकांड की धमकी दे दी। पत्नी पति को धमकाते हुए अपने प्रेमी को बचाने का प्रयास करती रही। प्रेमी ने भी देसी कट्टा पति के सिर पर तान दिया और कहा कि “हमारे रस्ते में मत आओ, वरना मेरठ के ड्रम हत्याकांड जैसा हाल कर देंगे” । जिसके बाद पति ने शोर मचा कर लोगों को एकत्र कर लिया।
पति को जान से मारने की धमकी देकर दिनों मौके से भाग गए। मामला बसई एनक्लेव का है। पुलिस को श8काय देते हुए झज्जर निवासी मौसम ने बताया कि उसने मोगा की रहने वाली युवती के प्रेमविवाह किया था। उनकी शादी 2 साल पहले ही घरवालों के खिलाफ जाकर हुई थी।
जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम की बसई कॉलोनी में आकर रहने लगा। यहां वह अपनी पत्नी के साथ बसई कॉलोनी के गली नंबर 4 के एक मकान में रहता था। वह टाटा ब्ल्यू स्मार्ट टैक्सी चलता है और नाइट शिफ्ट करता है।
इसे ही (पति) मासूम सुबह 6 बजे नाइट ड्यूटी करके घर पहुंच तो पत्नी कमरे में भी दिखी। जिसके बाद वह छत पर पत्नी की ढूंढते हुए गया। वहां उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ हाथ पकड़े हुए खड़ी थी। पति को देखते ही वह पति पर ही गुस्सा और उसे धमकाने की कोशिश में लग गई। पत्नी के आशिक नवीन ने भी कसर नहीं छोड़ी वह भी देसी कट्टा तान कर खड़ा हो गया और मासूम को डराने–धमकाने लगा।
नवीन ने कट्टे का बट मासूम के सिर में मारकर भागने लगा, तभी पत्नी ने मासूम को पकड़ लिया और आशिक को भागने लगी। लेकिन मासूम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग शोर सुनकर बाहर आ गए और मासूम को छुड़ाया। जिसके बाद मासूम नवीन को पकड़ने भागा।
जिसके बाद दोनों झगड़ने लगे। इस बीच मासूम ने नवीन से कट्टा छीन लिया और नवीन मौका पाकर भागने लगा। मासूम ने बंदूक फेंक कर मारी लेकिन नवीन और पत्नी दोनों मौके से भाग निकले। जिसके बाद मासूम ने थाने जाकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस को शिकायत देते हुए मासूम ने बताया कि उसे अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी से जान का खतरा है। पत्नी का प्रेमी नवीन गांव का ही रहने वाला है। उसकी जान पहचान पटना से कई महीनों पहले इंस्टाग्राम के द्वारा हुई थी। जिसके बाद दोनों की बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद वह उसकी पत्नी से मिलने गुरुग्राम आने गया।
सेक्टर–10 थाना जांच अधिकारी पुष्पेंद्र ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। नवीन का फोन बंद आ रहा है, वहीं पत्नी अपना फोन घर पर ही छोड़ गई है। शिकायतकर्ता पीड़ित युवक डर कर वापस गांव चल गया है। नवीन पर पहले भी मर्डर के मामले दर्ज है। वह जमानत पर जेल से बाहर आया है।
TagsMeerut केसडर दिखाकर पत्नीपति दी चेतावनीप्रेमी दिखाया हथियारMeerut casewife showed fearhusband warnedlover showed weaponजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





