हरियाणा

भाई को देखने घर पहुंचा तो नग्न हालत में मिला भाई का शव, मृतक डीजे बजाने का काम करता था

Admin Delhi 1
12 Sep 2022 2:48 PM GMT
भाई को देखने घर पहुंचा तो नग्न हालत में मिला भाई का शव, मृतक डीजे बजाने का काम करता था
x

यमुनानगर न्यूज़: यमुनानगर शहर की महिंद्रा पैट्रोल पंप वाली गली स्थित शर्मा गार्डन में एक व्यक्ति का शव उनके घर से नग्न अवस्था में मिला। मृतक डीजे बजाने का काम करता था और घर पर अकेला रहता था। मृतक का भाई आज जब उससे मिलने गया था तो शव घर में चारपाई पर पड़ा था। व्यक्ति की मौत करीब 10 दिन पहले हो चुकी थी और घर में बदबू फैली हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सुमित ने बताया कि उसका 36 वर्षीय भाई भारती सोंधी शर्मा गार्डन कालोनी में अकेला रहता था। वह डीजे बजाने का काम करता था। कई दिन से उसे अपना भाई नहीं मिला था। जिस कारण वह सोमवार सुबह अपने भाई के घर उसका हाल चाल पूछने के लिए पहुंचा। जब वह घर में घुसा तो बदबू फैली थी। जांच करने पर उसके भाई भारती सोंधी का शव चारपाई पर नग्न अवस्था में पड़ा था। उसने मामले की सूचना रामपुरा चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पाया कि भारती सोंधी की मृत्यु करीब 10 दिन पहले हो चुकी थी। जिस कारण बदबू फैली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story