हरियाणा

बदलेगा मौसम, 20 के बाद रहेगी बारिश की संभावना

Admin4
19 Jan 2023 9:14 AM GMT
बदलेगा मौसम, 20 के बाद रहेगी बारिश की संभावना
x
हिसार। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव रहेगा। इससे आफत भरी ठंड और गंभीर शीतलहर के साथ पाला जमने की गतिविधियों से आमजन को राहत मिलने की संभावना बन रही है। फिलहाल बर्फीली हवाओं के कारण ठंड ज्यादा बढ़ रही है। प्रदेश में रात्रि तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सैल्सियस नीचे चल रहा है, जिससे ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। वीरवार को हरियाणा के दक्षिण व पश्चिम हरियाणा में यैलो अलर्ट रहेगा।
ज्ञात रहे कि उत्तर पश्चिमी शीत हवाओं के चलने से हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज हुई। पिछले चार दिनों से तेज ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे राज्य के उत्तर पश्चिम तथा दक्षिण क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में पाला भी पड़ा। हिसार और महेन्द्रगढ़ के बाद अब गुरुग्राम और सिवानी प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम में रात्रि तापमान माइनस 0.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सिवानी में माइनस 0.7, नारनौल में 10.5, महेन्द्रगढ़ में सिरसा 1.0, बालसमंद में 0.6, झज्जर में 1.4, कॉल में 1.9, मंडकोला में 1.5, जगदीशपुर में 1.6, हिसार में 2.0, करनाल में 2.4, रोहतक में 2.8, भिवानी में 2.2, फतेहाबाद में 2.0 डिग्री सैल्सियस रात्रि तापमान दर्ज किया गया।
वहीं पंजाब में बठिंडा का माइनस 0.2, फरीदकोट का 0.5, रोपड़ का 0.9- डिग्री सैल्सियस रात्रि तापमान रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 जनवरी तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादल भी संभावित। इस दौरान पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने तथा रात्रि तापमान में बढ़ौतरी दर्ज होने की भी संभावना है। परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 19 जनवरी को कहीं-कहीं आंशिक बादल तथा 20 जनवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई तथा एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि 21 जनवरी को कुछ स्थानों पर कोहरे की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। साथ ही इसके बाद 22 जनवरी से एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ मौसम प्रणाली उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने की संभावना बन रही है। इस दौरान सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे और पंजाब, राजस्थान हरियाण में 23-27 जनवरी के दौरान हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story