हरियाणा

कल फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

Shantanu Roy
21 Sept 2023 4:35 PM IST
कल फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट
x
हिसार। हरियाणा में दो दिन बाद फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 22 सितंबर से बारिश के आसार जताए हैं। विभाग ने सूबे के 10 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के 5 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रेवाड़ी में 6.5 MM, महेंद्रगढ़ 5.5, कुरुक्षेत्र में 1.0 और अंबाला में 0.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हरियाणा में मौसम विभाग ने 22 सितंबर से अलर्ट जारी किया है, यह 23 सितंबर को भी जारी रहेगा। 22 को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनागर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में यलो अलर्ट है। वहीं 23 को 17 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं।
Next Story