हरियाणा

Weather: हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का जारी हुआ अलर्ट

Sanjna Verma
3 July 2024 12:54 PM IST
Weather: हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का जारी हुआ अलर्ट
x
Haryanaहरियाणा: हरियाणा में आज 9 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दो जिलों में भारी बारिश को देखते हुए Orange Alert और 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के बाद भी दिन के अधिकतम तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ा है। यहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बता दें कि प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा बारिश मेवात में हुई। यहां 5MM तक पानी गिरा। मौसम विभाग ने यमुनानगर और करनाल में भारी बारिश और पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत व सिरसा में सामान्य बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य 13 जिलों को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम
Haryana में आज मानसून के थोड़ा कमजोर रहने के आसार है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने सिर्फ दो जिलों यमुनानगर और करनाल में बहुत भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और सिर्फ 7 जिलों में भारी बाारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा शामिल हैं। अन्य 13 जिलों को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Next Story