हरियाणा

Weather: हरियाणा के इन जिलों में दिखा प्री मानसून का असर

Sanjna Verma
27 Jun 2024 4:28 PM IST
Weather: हरियाणा के इन जिलों में दिखा प्री मानसून का असर
x
Hisarहिसार: देश के लगभग आधे हिस्से में मानसून दस्तक दे चुका है। कई राज्यों में लगातार मध्यम बारिश हो रही है। इसके अलावा कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। Haryana में भी 28 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है,जिसके चलते IMD ने 29 और 30 जून को State में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश के देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए येलो alert
जारी किया है।
Haryana में जल्द ही मानसून प्रवेश करना वाला है। प्री मानसून का असर हरियाणा के कई जिलों में देखने का मिला। बुधवार को गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, रोहतक, फरीदाबाद और अंबाला समेत कई जिलों में बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और शाम से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। प्रदेश में रात में तापमान 24 से 31 डिग्री रहा। जबकि, दिन में तापमान 34 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
Next Story