हरियाणा

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम, पारा पहुंचा 35.3 डिग्री पर

Admin4
13 March 2023 7:06 AM GMT
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम, पारा पहुंचा 35.3 डिग्री पर
x
हिसार। हरियाणा में आने वाले दिनों में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने के अंत तक इसी तरह मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वर्तमान में धीरे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ौतरी दर्ज हो रही है। इसके पीछे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना है। इसकी वजह से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम बदलाव में बढ़ौतरी होने वाली है, क्योंकि उत्तर भारत मे जल्द ही पश्चिमी विक्षोभों की झड़ी लगने वाली है। साथ ही साथ कई मौसमी प्रणालियां भी देशभर में सक्रिय होंगी।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में मार्च महीने में दोपहर का तापमान 35.3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया, जो महेन्द्रगढ़ में दर्ज किया गया। इसके अलावा दोपहर का तापमान हिसार में 34.9, बालसमंद में 35.0, अम्बाला में 30.5, नारनौल में 33.0, रोहतक में 31.9, भिवानी में 31.7, सिरसा में 34.2, झज्जर में 32.6, गुरुग्राम में 33.3, फतेहाबाद में 31.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च महीने में तापमान में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी हो सकती है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा।
Next Story