
x
अंबाला। शहर की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 4 राज्यों के वांटेड अपराधी डेविड लाहौरिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से 1 देसी पिस्टल बरामद हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया जाएगा।
बता दें कि डेविड काफी लंबे समय फरार चल रहा था। उसकी तलाश हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व राजस्थान पुलिस कर रही थी। वहीं अंबाला पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी अंबाला दीपक ने बताया कि उसे भगोड़ा घोषित किया गया और इनाम भी रखा गया था। उस पर कई संगीन मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story