हरियाणा

रिश्वतखोर एएसआई समेत दो को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 July 2022 6:03 PM GMT
रिश्वतखोर एएसआई समेत दो को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

गुड़गांव। फर्रुखनगर थाना के एएसआई को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की गई, जिसमें आरोपी एएसआई ने महिला के प्लॉट पर झगड़ा करने के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, जिस पर महिला ने रिश्वत की राशि देने से पहले विजिलेंस को सूचना दे दी। जिस पर महिला ने आरोपी एएसआई के कहने पर एक चाय वाले को 20 हजार रुपए दिए थे, जिस पर विजिलेंस की टीम ने एएसआई व चाय वाले को गिरफ्तार कर लिया।

वत्स कालोनी निवासी पिंकी नामक एक महिला के 60 वर्ग गज में बने मकान पर करीब दर्जन भर महिला पुरूषों ने गत 30 जून 2022 को जबरदस्ती कब्जा जमाने का प्रयास किया और उसका घरेलू सामान बाहर गली में फेंकते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने पुलिस क्रंटोल रुम में सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन दबंगों ने मिलकर खानापूर्ति कर वापस लौट गई। इस मामले की जांच कर रहे दरोगा ने इस मामले में रुपए की मांग की और महिला ने पुलिस आयुक्त गुरूग्राम व विजिलेंस टीम को शिकायत दी महिला शिकायत पर विजिलेंस टीम थाना फर्रुखनगर पहुंची। थानेदार को महिला ने 20 हजार रुपए दिए और इस मामले में शामिल चाय वाले लालसिंह को भी विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह बोहत के अनुसार इस मामले की शिकायत आईओ बिजेन्द्र सिंह के पास थी। उन्हें विजिलेंस की टीम ने थाने के बाहर चाय की दुकान से पकडा है।
Next Story