हरियाणा

विजिलेंस ने एक व्यक्ति को लाखों रुपए रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Sept 2023 5:30 PM IST
विजिलेंस ने एक व्यक्ति को लाखों रुपए रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार
x
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में विजिलेंस ब्यूरो ने इस्लाम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपए की राशि बरामद की है, उसने एक मुकदमे में किसी व्यक्ति का नाम हटाने की एवज में पुलिस कर्मचारियों के कहने पर ली थी। फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि उनके पास बिलाल नामक व्यक्ति की शिकायत आई थी। जिसमें बताया कि इस्लाम नामक व्यक्ति उनसे एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामले में नाम हटवाने की एवज में ढाई लाख रुपए मांग रहा है। जिसके बाद 1 लाख 40 हजार में सौदा तय हो गया और लेनदेन की जगह इंद्री रखा गया। इस बाद व्यक्ति करनाल पहुंच गया और विजिलेंस अधिकारी भी उसके पीछे-पीछे रहे। जैसे ही करनाल में एक दुकान में पहुंचकर वह राशि दी गई विजिलेंस टीम ने इस्लाम को 1 लाख 40 हजार की राशि के साथ दबोच लिया और उसे गिरफ्तार करके यमुनानगर ले आए।
विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि बाद में पता चला कि बिलाल को जिस मुकदमे से नाम हटाने की बात कही जा रही थी। वास्तव में उसमें उसके नाम का जिक्र भी नहीं था। उन्होंने बताया कि अभी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एएसआई पवन कुमार और ईएसआई महबूब को भी गिरफ्तार किया जाना है। जिसके नाम पर यह रिश्वत ली गई थी।
Next Story