हरियाणा

पुलिस कर्मचारी द्वारा होटल कारिंदे की पिटाई व गाली गलौच का वीडियो हुआ वायरल

Shantanu Roy
15 Oct 2022 7:01 PM GMT
पुलिस कर्मचारी द्वारा होटल कारिंदे की पिटाई व गाली गलौच का वीडियो हुआ वायरल
x
बड़ी खबर
फतेहाबाद। जिले के शहर रतिया के फतेहाबाद रोड पर तहसील काम्पलेक्स के सामने स्थित एक होटल पर कारिंदे के साथ पुलिस कर्मचारी द्वारा मार पिटाई करने और गाली गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने पिटाई करने वाले पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के साथ उक्त कर्मचारी की विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
इस वीडियो में पुलिस के तीन कर्मचारी वर्दी में तहसील कॉम्प्लेक्स के बिल्कुल सामने बने हुए विजय होटल पर पहुंचे। वीडियो में पुलिस वर्दी में एक कर्मचारी होटल के कारिंदे के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई देता है। यह कर्मचारी बार-बार कारिंदे के साथ गाली गलौज भी कर रहा है। इस दौरान होटल पर मौजूद एक व्यक्ति ने मारपीट और गाली गलौज की वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारी द्वारा मारपीट व गाली गलौच की यह वीडियो जैसे ही पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के पास पहुंची तो उन्होंने अपने स्तर पर मामले का संज्ञान लिया और मार पिटाई करने वाले ईएसआई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।
Next Story