हरियाणा

शातिर महिलाओं ने बस में सवार महिला की चेन तोड़ी, 1 गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 Aug 2022 3:15 PM GMT
शातिर महिलाओं ने बस में सवार महिला की चेन तोड़ी, 1 गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
रेवाड़ी। बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठा कर 2 महिलाओं ने बस में चढ़ रही एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेन तोड़ने वाली एक महिला को बस स्टैंड पर ही काबू कर लिया गया। आरोपी महिला जिला महेंद्रगढ़ के गांव बास की रहने वाली गीता है। बस स्टैंड चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला गुरुग्राम के गांव पलड़ा की रहने वाली पूनम ने कहा है कि वह रक्षाबंधन पर जिला महेंद्रगढ़ के गांव पलड़ा स्थित अपने मायके आई थी। 12 अगस्त को वह अपने 10 वर्षीय बेटी लवी व 5 वर्षीय बेटे हर्ष के साथ बस स्टैंड पर बस का इंतजार रही थी, इसी दौरान 2 महिलाएं उसके आस-पास मंडराने लगीं। वह गुरुग्राम जाने वाली बस में चढ़ने लगी तो भीड़ में दोनों महिलाएं उसके आगे-पीछे खड़ी हो गईं।
बस में चढ़ने के बाद उनके गले से सोने की चेन गायब थी और आगे-पीछे खड़ी दोनों महिलाएं भी बस में नहीं थी। पीडि़ता ने पकड़ी आरोपी महिला पूनम ने गले से चेन तोड़ने की सूचना अपने स्वजन व पुलिस को दी और बस स्टैंड पर दोनों महिलाओं की तलाश शुरू की। तलाश करने के दौरान पूनम को दोनों महिलाएं वहीं घूमती हुई दिखाई दीं। पुलिस के आने पर एक महिला भागने में कामयाब हो गई, जबकि दूसरी को मौके पर ही काबू कर लिया गया।
Next Story