हरियाणा

महिला से दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए शातिर गिरफ्तार

Rani Sahu
8 Sept 2022 8:54 PM IST
महिला से दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए शातिर गिरफ्तार
x
पर्यटन नगरी मनाली में महिला से दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए शातिर को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है
कुरुक्षेत्र: पर्यटन नगरी मनाली में महिला से दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए शातिर को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर उसे मनाली लाया गया है। यहां अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा जिसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहतक का रहने वाला है और उसने पर्यटन नगरी मनाली में कुरुक्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म किया था। पीडि़त महिला ने कुरुक्षेत्र पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि रोहतक का रहने वाला एक युवक उसे बहला फुसला कर मनाली ले गया था।
युवक ने मनाली में बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में मनाली पुलिस थाना के क्षेत्राधिकार में होने के कारण कुरुक्षेत्र पुलिस ने यह केस ट्रांसफर किया। मनाली पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी और अब जाकर युवक को सफिडान जिला जींद से गिरफ्तार कर लिया।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना मनाली और साइबर सेल कुल्लू की एक संयुक्त टीम को हरियाणा भेजा गया था जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी पर्यटन नगरी मनाली में महिला से दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया था।

सोर्स- punjab kesari

Next Story