हरियाणा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा- प्रशिक्षण से कार्य की क्षमता में सुधार

Gulabi Jagat
16 July 2022 12:29 PM GMT
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा- प्रशिक्षण से कार्य की क्षमता में सुधार
x
प्रशिक्षण से कार्य की क्षमता में सुधार
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रशिक्षण से कर्मचारियों की काम करने की क्षमता में सुधार आता है। व्यक्ति को हर पल कुछ न कुछ सीखना चाहिए, सीखने से ही किसी कार्यकुशलता, कौशल व दक्षता में बढ़ावा होता है।
वह शनिवार को कुवि के फैकल्टी लाज में लिपिकों के लिए आयोजित रिफ्रेशर कोर्स के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कर्मचारियों को प्रेरित करता है। यह कर्मचारियों में आत्मविश्वास और संतुष्टि का निर्माण करता है। विवि में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी का तकनीकी रूप से दक्ष होना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि इंटिग्रेटिड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम (आइयूएमएस) के आने से तथ्यों को सरलता एवं शीघ्रता के साथ सत्यापित किया जा सकता है। आईयूएमएस से कार्य व्यवस्था में होने वाली देरी समाप्त होगी। आईयूएमएस विवि की बेहतरी के लिए है। इससे दो सप्ताह में होने वाले कार्य 10 मिनट में हो जाएंगे व एक ब्रांच से संबंधित दूसरी ब्रांच को एक दूसरे के कार्य के बारे में आसानी से पता चल पाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
संस्थान के हित में कार्य करना चाहिए
बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर लोकल आडिट डा. चांद राम ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को संस्थान के हित में कार्य करना चाहिए। किसी भी संस्थान के सफल संचालन के लिए नियम एवं कानून बनाए गए हैं। इनका पालन करने के लिए प्रशासन एवं कार्यरत स्टाफ सदस्यों का सहयोग जरूरी होता है। उन्होंने अस्थायी एडवांस, इलेक्ट्रानिक, कंप्यूटर संबंधी एनओसी लेने व सप्लाई आर्डर के नियम, पेनल्टी सहित कंज्यूम एवं नान कंज्यूम वस्तुओं की अहम जानकारी साझा की।
शाखा से संबंधित विशिष्ट कार्यो का भी प्रशिक्षण मिलेगा
रिफ्रेशर कोर्स के नोडल आफिसर आफिसर एवं परीक्षा नियंत्रक डा. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि भविष्य में शाखा से संबंधित विशिष्ट कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कोर्स को-आर्डिनेटर डा. सुनील ढुल ने मंच का संचालन करते हुए सभी का आभार जताया। रिफ्रेशर कोर्स के सफल आयोजन में स्थापना शाखा के सहायक मनदीप शर्मा, लिपिक वर्षा, सौरभ दहिया व मोहित शारदा ने सहयोग किया।
सोर्स: jagran.com
Next Story