हरियाणा

अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को मारी टक्कर, माहिला की मौत, पति गंभीर

Harrison
14 Aug 2023 1:22 PM GMT
अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को मारी टक्कर, माहिला की मौत, पति गंभीर
x
करनालः जिले के नेवल के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक मृतक महिला का पति व एक अन्य बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार क लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एक ही बाइक दो महिलाएं व एक पुरुष सवार होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने करनाल आ रहे थे। इस दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचे मृतक पूजा के चाचा रामेश्वर ने बताया कि पूजा गांव सिंगराह जिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी, जिसकी शादी UP के ही मऊ निवासी मोनू के साथ हुई थी। काफी दिनों से उसकी बुआ का लड़का बीमार था, जिसे करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार शाम को वह अपने पति और पड़ोस में रहने वाली दूसरी महिला बिरमती के साथ बाइक पर सवार होकर करनाल आ रही थी कि हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतका पूजा का पति मोनू बाइक बाइक चला रहा था। पीछे पूजा व दूसरी महिला क्रमशः बैठी थी। हादसे के बाद पूजा का पति व दूसरी महिला एक तरफ गिरे व पूजा दूसरी तरफ गिरी। जिस तरफ पूजा गिरी उसी तरफ से आ रहा वाहन पूजा की छाती पर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। कुंजपुरा थाना ASI विजय कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story