हरियाणा

अज्ञात बदमाशों ने मकान व दुकानों से डेढ़ किलो चांदी व कैश की चोरी

Admin Delhi 1
25 Sep 2022 8:00 AM GMT
अज्ञात बदमाशों ने मकान व दुकानों से डेढ़ किलो चांदी व कैश की चोरी
x

नारनौल न्यूज़: गांव बाछौद में दो मकानों व दो दुकानों में सेंधमारी हुई है। दोनों ही मकानों की देखभाल को लिए उनकी चाबी रखने वाला व्यक्ति बरसात बंद होने पर जब वहां पहुंचा तो ताले टूटे हुए मिले। दोनों मकानों से डेढ़ किलोग्राम चांदी चोरी हुई है। वहीं दो दुकानों के ताले तोड़कर कैश चोरी की घटना भी हुई है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बाछौद वासी कपिल देव ने बताया है कि उसके पास अशोक पुत्र बनवारी व राकेश पुत्र बनवारी के मकान की चाबी है। इन दोनों घरों की वह देखरेख करता है। इन दोनों घरों की चाबी काफी समय से वह अपने पास रखता है। दोपहर के समय वर्षा बंद होने के बाद इन घरों को चेक किया तो अंदर दोनों मकानों के ताले टूटे हुए थे। दोनों के मेन गेट के ताले बंद थे। यह देख अशोक से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि घर में करीब 1 किलो चांदी के आभूषण रखे हुए थे, जिनमें 4 जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ, एक सैट चांदी के गिलास प्लेट, एक तागड़ी व गले में बांधने का चांदी का सेट जिस पर सोने की पॉलिश की हुई थी। वहीं राकेश के मकान में एक सेट चांदी की कटोरी थी। दोनों भाइयों के मकान में चांदी की यही आभूषण रखे हुए थे। इन आभूषणों को किसी नाम ना मालूम व्यक्ति ने बीती रात को चोरी हुए है। दोनों मकानों में लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण थे। पुलिस से मांग है कि अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

गांव बाछौद वासी ही प्रमोद कुमार ने शिकायत दी है वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके सोया था। सुबह जब अपनी दुकान खोलने आया तो ताला टूटा हुआ था। शटर आधा खुला हुआ था। अंदर जाकर गल्ला चेक किया तो उसमें रात को रखे हुए 17000 नहीं थे। गला अस्त-व्यस्त था। पड़ोस में अनिल कुमार की किरयाने की दुकान है। उसकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से भी 5000 निकाल लिए गए। अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Next Story