हरियाणा
संयुक्त किसान मोर्चा 31 को करेगा चक्का जाम, हिसार के पांचों टोल 4 घंटे के लिए रहेंगे बंद
Shantanu Roy
29 July 2022 7:03 PM GMT

x
बड़ी खबर
हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाली तीज पर 31 जुलाई को किए जाने वाले चक्का जाम को सफल बनाने के लिए मोर्चा के स्थानीय नेताओं ने वीरवार को जाट धर्मशाला में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण पाली ने की। मोर्चा का कहना है कि सरकार ने हमारे साथ वायदाखिलाफी की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सर्वस मति से फैसला लिया कि जिले के पांचों टोल रामायण टोल, बाडोपट्टी टोल, लांधड़ी टोल, चौधरीवास टोल व बास टोल पर 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस दौरान सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम के दौरान आपातकालीन स्थिति के लिए छूट रहेगी। चार घंटे तक जिला बिल्कुल बंद रहेगा। मोर्चा के नेताओं ने आमजन से अपील कर कहा है कि जनता चक्का जाम में सहयोग करे और अपने जरूरी काम चक्का जाम से पहले या उसके बाद करे।बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि सरकार और किसानों के बीच एक समझौता हुआ था। सरकार समझौता लागू करने की बजाय वादाखिलाफी कर रही है। इसलिए मोर्चा ने शहीद उधमसिंह की शहादत दिवस पर 4 घंटे का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
सांसद मान के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम डी.सी. के मार्फत ज्ञापन सौंपा और पंजाब से सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा कथित रूप से शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहने पर स त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मोर्चा के नेताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारत के युवाओं के आदर्श हंै। देश की आजादी में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। मोर्चा की मांग है कि सांसद पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर उनकी लोकसभा सदस्यता बर्खास्त की जाए। इसके साथ ही मोर्चा ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया तो मोर्चा हिसार में बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।
Next Story