हरियाणा

संयुक्त किसान मोर्चा ने फसलों के मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन, सरकार व प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Shantanu Roy
24 May 2022 3:53 PM GMT
संयुक्त किसान मोर्चा ने फसलों के मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन, सरकार व प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
x

रोहतक। खराब फसलों का मुआवजा न मिलने से परेशान होकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया और जिला मुख्यालय के सामने पहुंचकर सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों की मांग है कि पिछला मुआवजा तो अभी तक नहीं मिला है और अब गेहूं की फसल खराब हो गई है। गेहूं के दाम में भी ₹500 का बोनस मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो किसान एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य इंद्रजीत सिंह का कहना है कि किसानों में सरकार के प्रति बड़ा गुस्सा है। क्योंकि पिछले साल खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है और अब फिर से गेहूं की फसल भी खराब हो गई। हालांकि गिरदावरी करवाने की बात की जा रही है, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
यही नहीं खाद बीज के रेट भी सरकार ने बहुत ज्यादा बढ़ा रखे हैं उन्हें भी कम किया जाना चाहिए। गेहूं के लिए भी सरकार ₹500 प्रति क्विंटल बोनस निर्धारित करे। इन्हीं सभी मांगों को लेकर आज वे सड़कों पर उतरे हैं। कई बार पहले भी ज्ञापन दिए गए हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इसलिए अगर अब सरकार और प्रशासन नहीं चेता तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story